शेयर बाजार में लगातार खरीदारी का माहौल बना हुआ है। कल की तूफानी तेजी के बाद आज भी बाजार मजबूती के साथ खुला है। सुबह 9:20 बजे बीएसई सेंसेक्स 300 अंकों की बढ़त के साथ 80,551 पर कारोबार कर रहा था। वहीं एनएसई निफ्टी 106 अंक चढ़कर 24,435 पर पहुंच गया।
विदेशी बाजारों से मिल रहे हैं सकारात्मक संकेत
एशियाई और अमेरिकी बाजारों में भी तेजी का रुख है। लगभग सभी प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार भी तेजी के साथ बंद हुआ। सुबह 9:04 बजे निफ्टी 48 अंकों की बढ़त के साथ 24,501 पर कारोबार कर रहा था।
टॉप गेनर्स और लूजर्स
बीएसई सेंसेक्स में PNB Housing, Paras, Samhi, Balmlawrie और Intellect टॉप गेनर्स रहे, जबकि Tatatech, TVS Motor, Auropharma, KPIT Tech और Hatsun प्रमुख लूजर्स बने।
एनएसई निफ्टी में Mindteck, Jetfreight, Secmark, RPGLife और Sarlapoly टॉप गेनर्स की लिस्ट में हैं। वहीं Modirubber, Agstra, Latteys, Councodos, Gensol और STL Tech टॉप लूजर्स की सूची में शामिल हैं।
सेक्टर परफॉर्मेंस
FMCG और फार्मा सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टरों में खरीदारी देखी जा रही है। PSU बैंक सेक्टर सबसे मजबूत प्रदर्शन कर रहा है, जिसमें 1.54% की तेजी है। इसके अलावा हेल्थकेयर सेक्टर में भी लगभग 1% की बढ़त दर्ज की गई है